इस डिजटल युग में स्मरण शक्ति कमजोर होना बहुत सामान्य बात है। आज के दौर में यह चलन है कि जो भी आपके दिमाग से निकल जाएं, उसे गूगल कर लो। हालांकि, यह अच्छी बात नहीं है कि कोई चीज आपके दिमाग से निकली और आप उसे गूगल में ढ़ूढ़ लिए। गूगल में ढ़ूढ़ने की बजाय आपको अपने दिमाग पर जोर डालना चाहिए। ऐसा करने से अपका दिमाग अधिक सक्रिय और अनुशासित रहेगा। इसके साथ ही साथ एकाग्रता भी बढ़ेगी। आप अपने दिमाग में किस तरह की बातों को याद रखते हैं, इससे आपके सोचने के तरीके का पता चलता है।

स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने के लिए तनाव कम करें और अपने खाने-पीने पर अधिक ध्यान दें। आज हम आपको बताएंगे किन-किन चीजों को खाने से स्मरण शक्ति मजबूत होती है।

स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाएं

एंटीऑक्सिडेंट (Anti-Oxidants)

अध्ययन के अनुसार, ब्लूबेरी आपके दिमाग को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसके अलावा उम्र बढ़ने से होने वाली बीमारियां जैसे अल्जाइमर और डिमेंशिया से भी बचाता है। इसलिए रोजाना कम से कम 1 कप ब्लूबेरी खाएं। यदि ब्लू बेर उपलब्ध ना हो तो जामुन खाएं। इसके साथ-साथ अनार भी खाएं, यह भी एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्त्रोत है।

स्वस्थ वसा खाएं

रावस (जिसे “इंडियन सैल्मन” भी कहा जाता है) और बांगड़ा (जिसे “इंडियन मैकरेल” भी कहा जाता है) मछलियों में बहुत अधिक मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह एक प्रकार का स्वस्थ्य वसा है, जो आपके दिमाग की गतिविधियों के लिए बहुत आवश्यक होता है। यह वसा सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए हफ्ते में 2 से 3 दिन कम से कम 115 ग्राम मछली खाएं। इसके अलावा एवोकाडो भी स्वस्थ वसा का अच्छा स्त्रोत है।

सूखे मेवे और बीज खाएं

सूखे मेवे और बीज, विटामिन ई का सबसे अच्छा स्त्रोत होते हैं। विटामिन ई उम्र के साथ होने वाले दिमाग की कमजोरी को ठीक करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कम से कम 30 ग्राम सूखे मेवे और बीज खाएं।

साबुत अनाज खाएं

साबुत अनाज खाने से आपके हृदय का स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह पूरे शरीर के साथ-साथ दिमाग में भी रक्त को पहुंचाने का काम करता है। इसलिए रोजाना कम से कम आधा कप साबुत अनाज खाएं।

बीन्स

बीन्स रक्त में शुगर (ग्लूकोज) के स्तर को संतुलित बनाए रखता है। आपको इस बात का पता होना चाहिए कि ग्लूकोज दिमाग के ईंधन का काम करता है। इसलिए रोजाना कम से कम आधा कप बीन्स खाएं।

ताजा वैदिक हर्बल चाय पीएं

रोजाना 2 कप वैदिक हर्बल चाय पीएं। इसमे गिलोय, अश्वगंधा, छविका, बहुगन्धा आदि 15 आयुर्वेदिक औषधियों का उचित अनुपात में मिश्रण है, जो आपके याददाश्त को बढ़ाने में मदद करती है। इसके अलावा यह एकाग्रता और मानसिक स्थिति में सुधार लाने में भी मदद करती है। तनाव तथा चिंता की स्तिथि में भी वैदिक हर्बल चाय से दिमाग को शांति मिलती है।

डार्क चॉकलेट खाएं

डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इसके अलावा इसमें कैफीन भी होता है, जो आपके एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही साथ यह मानसिक स्थित को भी बेहतर बनाता है। इसलिए रोजाना 10 ग्राम डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।

पर्याप्त पानी पीएं

आपको पता होना चाहिए की आपका दिमाग 80% पानी से बना होता है। जब आपका दिमाग अधिक समय तक डिहाइड्रेट रहता है, तब यह सही तरीके से काम नहीं करता है। इसलिए इस बात का पता लगाएं कि आपको एक दिन में कितना पानी की आवश्यकता है। यदि आपका वजन 68 किलो ग्राम है तो आपको दो से ढ़ाई लीटर पानी की प्रतिदिन आवश्यकता होगी।

नोट: वैदिक फार्मेसी का उद्देश्य है कि प्राकृतिक उपचार के माध्यम से ही हम शरीर को निरोगी बनाये रखने में सहायता प्रदान कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *